Breaking Updates

समावेशी शिक्षा : बहुविकल्पीय प्रश्न - [ Part - 2] बी.टी.सी "तृतीय सेमेस्टर" 2020 |

samaveshi shiksha paper 2 objective

नमस्कार दोस्तों 🙏 ,
स्वागत हैं आपका हमारी वेबसाइट "ज्ञान और शिक्षा" में |
41. "निर्देशन छात्रों को वास्तविक शैक्षिक और व्यावहारिक चनावों को करने और योजनाएँ बनाने में सहायता देता है।" कथन है (बी.टी.सी. 2016)
(अ) शिक्षा आयोग का
(ब) स्किनर का
(स) जोन्स का
(द) कोई नहीं।


42. किसका कथन है—“निर्देशन का अर्थ प्रदर्शन करना, इंगित करना, सूचित करना है। इसका अर्थ सहायता देने से अधिक है"?
(अ) शिलफोर्ड का
(ब) जोन्स का
(स) गुड का
(द) कोई नहीं।


43. किसका कथन है—“परामर्श का अभिप्राय है, दो व्यक्तियों का सम्पर्क जिससे एक व्यक्ति को किसी प्रकार की सहायता दी जाती है"?
(अ) मायर्स का
(ब) वेबस्टर का
(स) कार्ल रोजर्स का
(द) कोई नहीं।



44. DGP का पूरा नाम है—
(अ) डिप्लोमा इन गाइडेन्स प्रोग्राम
(ब) डिप्लोमा इन गाइडेन्स साइकोलॉजी
(स) दोनों
(द) कोई नहीं।


45. किसका कथन है-"वरिष्ठ अध्यापक अथवा प्रधानाध्यापक द्वारा किये गये मूल्यांकन को निरीक्षण कहा जाता है"?
(अ) डॉ. मुखर्जी का
(ब) बूसलेलर का
(स) गुड का
(द) कोई नहीं।


46. किसका कथन है "व्यक्ति को शैक्षिक निर्देशन प्रदान करने का उद्देश्य छात्र को उपयोगी पाठ्यक्रम चुनने तथा इसमें प्रगति करने में सहायता देना है"?
(अ) रूथस्टेग का
(ब) डॉ. मुखर्जी का
(स) गुड का
(द) कोई नहीं।


'=
47. कक्षा में एक प्रभावी शिक्षक-अधिगम प्रक्रिया होती है जब शिक्षक बच्चों के ज्ञान को पढ़ाई जाने वाली संकल्पना के साथ जोड़ने में सहायता करता है। इसके पार्श्व में निहित उद्देश्य है-
(अ) पुनर्बलन
(ब) ज्ञान का सहसम्बन्ध एवं स्थानान्तरण
(स) वैयक्तिक भिन्नताएँ
(द) शिक्षार्थी स्वायत्तता।


48. सामाजिक तथा सांस्कृतिक विकास का सिद्धान्त सम्बन्धित है-
(अ) कोहलबर्ग
(ब) व्योगास्की
(स) जीन पियाजे
(द) वाटसन।


49. 'इन्द्रिय जनित गामक' अवस्था का सम्बन्ध किस मनोवैज्ञानिक से है ?
(अ) जीन पियाजे
(ब) कोहलबर्ग
(स) नन
(द) वाटसन।



50. 'वस्तु स्थायित्व' बालकों में जब पाया जाता है तो वे वस्तुओं को आसानी से खोज लेते हैं। किस मनोवैज्ञानिक से इसका सम्बन्ध है ?
(अ) जीन पियाजे
(ब) गार्टन
(स) बिने
(द) गुड।


51. किसका कथन है-"वंशानुक्रम माता-पिता से सन्तानों को प्राप्त होने वाले गुण हैं"?
(अ) रूथ वैनडिक्ट
(ब) रॉस
(स) नन
(द) फ्रॉबेल




52. किसने कहा "सामाजिक सम्बन्धों में परिपक्वता ग्रहण करना, सामाजिक विकास कहलाता है'?
(अ) थार्नडाइक
(ब) हरलॉक
(स) फ्रॉबेल
(द) जॉन ड्यूवी।


53. क्रमिक विकास के सिद्धान्त के प्रतिपादक हैं-
(अ) किंग एवं थार्नडाइक
(ब) स्किनर
(स) नन
(द) अरस्तू



54. अधिक तनाव का काल है-
(अ) शैशवावस्था
(ब) किशोरावस्था
(स) बाल्यावस्था
(द) प्रौढ़ावस्था।


55. स्कूल बच्चों में व्यक्तिगत भिन्नताएँ किस रूप में पायी जाती हैं ?
(अ) शारीरिक
(ब) मानसिक
(स) रुचि
(द) उपर्युक्त सभी।




56. एलेक्सिया है-
(अ) पढ़ने की अक्षमता
(ब) लिखने की अक्षमता
(स) लिखने की क्षमता
(द) सुनने की क्षमता।



57. प्रतिभाशाली विद्यार्थी-
(अ) अपनी आवश्यकताओं को दृढ़तापूर्वक नहीं कह पाते
(ब) अपने निर्णयों में आत्म-निर्भर होते हैं
(स) शिक्षकों से स्वतन्त्र होते हैं ।
(द) स्वभाव में अन्तर्मुखी होते हैं


58. बुद्धि लब्धांक सामान्यतः..."रूप से शैक्षणिक निष्पादन से सम्बन्धित होते हैं।
(अ) कम-से-कम
(ब) पूर्ण .
(स) उच्च
(द) मध्य।


59. एक सशक्त विद्यालय अपने शिक्षकों में निम्नलिखित योग्यताओं में से किसे सर्वाधिक बढ़ावा देगा?
(अ) परीक्षा करने की प्रवृत्ति .
(ब) स्मृति
(स) अनुशासन
(द) प्रतिस्पर्धात्मक अभिवृत्ति।



60. शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को सामान्यतया होता है-
(अ) डिसलेक्सिया .
(ब) डिस्ग्राफिया
(स) डिस्मिथिया
(द) डिस्केल्युकिया।



61. एक बच्चा जो...... से ग्रस्त है वह Saw को Was तथा Nuclear एवं Unclear में अन्तर नहीं कर सकता है।
(अ) डिसलेक्सिया
(ब) डिस्केल्युकिया
(स) डिस्ग्राफिया
(द) शब्द जंबलिंग विकार।


62. निम्नलिखित में कौन-सा सूक्ष्म गतिक कौशल का उदाहरण है ?
(अ) चढ़ना
(ब) फुदकना
(स) दौड़ना
(द) लिखना।


63. नर्सरी कक्षा में शुरुआत करने के लिए कौन-सी विषय-वस्तु सबसे अच्छी है ?
(अ) मेरा प्रिय मित्र
(ब) मेरा पड़ोस
(स) मेरा विद्यालय
(द) मेरा परिवार।



64. सीखने के लिए आकलन निम्नलिखित का ध्यान रखता है सिवाय-
(अ) विद्यार्थियों की त्रुटियाँ
(ब) विद्यार्थियों की अधिगम शैलियाँ
(स) विद्यार्थियों की क्षमताएँ
(द) विद्यार्थियों की आवश्यकताएँ


65. डिसलेक्सिया मुख्यतः ....... की समस्या के साथ सम्बन्धित है।
(अ) पढ़ने
(ब) लिखने
(स) बोलने
(द) बोलने और सुनने।


66. प्राथमिक स्तर के बच्चों का आकलन करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है-
(अ) योगात्मक कार्य
(ब) पोर्टफोलियो
(स) आवधिक परीक्षाएँ
(द) गृह कार्य।



67. शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 लागू नहीं होता है-
(अ) नि:शक्त बच्चे
(ब) 6-14 आयु वर्ग के बच्चे
(स) 14-18 वर्ष के आयु के बच्चे
(द) बच्चों की नियमित उपस्थिति


68. आप अनपढ़ माता-पिता के बच्चों को अंग्रेजी सिखाना चाहते हैं-
(अ) आप बच्चे से अंग्रेजी में बात करेंगे
(ब) आप बच्चे को अंग्रेजी में बोलने को मजबूर करेंगे
(स) आप बच्चे को मातृ-भाषा में बोलने से रोकेंगे
(द) आप उसे मातृ-भाषा की सहायता से अंग्रेजी सिखाने का प्रयास करेंगे।


69. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा होनी चाहिए-
(अ) अन्य सामान्य बालकों के साथ
(ब) विशेष विद्यालयों में विशेष बालकों के लिए विकसित पद्धतियों द्वारा
(स) विशेष विद्यालयों में
(द) विशेष विद्यालयों में विशेष बालकों के साथ।



70. विशिष्ट बालकों के अन्तर्गत कौन आते हैं ?
(अ) पिछड़ा बालक
(ब) प्रतिभाशाली बालक
(स) मन्दबुद्धि बालक
(द) ये सभी।


71. शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को सामान्यतः होता है-
(अ) डिसग्राफिया
(ब) डिस्केल्यूकुलिया
(स) डिस्मीथिया
(द) कोई नहीं।


72. "मानसिक स्वास्थ्य के नियमों को खोजना और उन्हें बनाये रखना अध्ययन का केन्द्र बिन्दु है।" कथन है-
(अ) ड्रेवर
(ब) शैफर
(स) हैडफिल्ड
(द) लैंडेक्स।


73. प्रतिभाशाली होने का संकेत नहीं है-
(अ) विचारों में सृजनात्मक
(ब) दूसरों के साथ लड़ना
(स) अभिव्यक्ति से अनूठापन
(द) कौतुहल



74. प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपनी क्षमताओं को तब विकसित कर पायेंगे जब-
(अ) बार-बार उनकी परीक्षा होगी
(ब) वे अन्य विद्यार्थियों के साथ अधिगम प्रक्रिया से जुड़ते हैं
(स) उन्हें अन्य विद्यार्थियों से अलग किया जायेगा
(द) वे निजी कोचिंग कक्षाओं में पढ़ेंगे। .


75. समन्वित शिक्षा की सफलता निर्भर करती है-
(अ) समुदाय के समर्थन पर .
(ब) पाठ्य-पुस्तकों की उत्कृष्टता पर
(स) शिक्षण अधिगम वस्तु की गुणवत्ता पर
(द) शिक्षक में अभिवृत्तिगत परिवर्तन पर


76. निम्नलिखित में कौन विशिष्ट अधिगम विकलांगता है ?
(अ) मानसिक मन्दता
(ब) डिस्लेक्सिया
(स) अटेंशन डेफिसिट हाइपर डिसऑर्डर
(द) आटिस्म।



77. जन्म के समय चोट या भ्रूण क्षति की वजह से आयी मानसिक मन्दता कहलाती
(अ) जैविक मन्दता
(ब) पारिवारिक मन्दता ।
(स) आकस्मिक मन्दता
(द) चिकित्सा मन्दता।


78. पिछड़े बालक वे हैं जो
(अ) जिनके सीखने की गति धीमी है
(ब) जिनकी बुद्धि-लब्धि स्तर 80-90 के बीच है
(स) मानसिक रूप से अस्वस्थ और असमायोजित हों
(द) उपर्युक्त सभी


79. श्रवण बाधिता की शिक्षा के लिए उपयोगी हैं-
(अ) चित्र
(ब) मॉडल
(स) मानचित्र
(द) उपर्युक्त सभी।



80. विशेष शिक्षा सम्बन्धित है -
(अ) मेधावी विद्यार्थी के लिए शिक्षा से
(ब) कम योग्य विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक कार्यक्रम
(स) अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में
(द) पिछड़ी बुद्धि के विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में।


81. समस्या के अर्थ को जानने की योग्यता वातावरण के दोषों, कमियों एवं रिक्तियों के प्रति सजगता है। यह विशेषता है-
(अ) प्रतिभाशाली बालकों की
(ब) सामान्य बालकों की
(स) सृजनशील बालकों की
(द) सभी बालकों की।


82. निम्न में से कौन-सी अक्षमता केवल जन्मजात होती है।

(अ) दृष्टि दोष
(ब) श्रवण दोष
(स) मूक-बधिर
(द) मन्द बुद्धि।


NOTE- BTC के किसी भी सेमेस्टर से सम्बंधित जानकरी और बीटीसी तृतीय सेमेस्टर एग्जाम सम्बंधित पेपर्स तथा प्रश्न के लिए  नीचे दिए कमेंट बॉक्स में कमेंट करें | 

1 comment:

Give your valuable comments. Your Comments is very important for us. ❤ Thank You..❤