Breaking Updates

हिंदी - बहुविकल्पीय प्रश्न - [ Part - 1] बी.टी.सी "प्रथम" और "तृतीय" सेमेस्टर 2020 |

नमस्कार दोस्तों 🙏 ,
स्वागत हैं आपका हमारी वेबसाइट "ज्ञान और शिक्षा" में |
बहुविकल्पीय प्रश्न
1. वीर रस का स्थायी भाव है-
(अ) उत्साह
(ब) हास
(स) शोक
(द) उपर्युक्त सभी।


2. श्रृंगार रस का स्थायी भाव है-
(अ) उत्साह
(ब) हास
(स) रति
(द) शोक


3. 'देवेन्द्र' में सन्धि है-
(अ) गुण सन्धि
(ब) यण सन्धि
(स) वृद्धि सन्धि
(द) अयादि सन्धि।



4. 'नौ दो ग्यारह होना' का अर्थ है-
(अ) जोड देना
(ब) भाग जाना
(स) गणितज्ञ होना
(द) विज्ञान का जानकार होना।


5. 'ऊँची दुकान फीका पकवान' का अर्थ है-
(अ) बाहर जाना
(ब) अन्दर आना
(स) बाह्य दिखावा करना
(द) हार जाना।


6. 'आँख दिखाना' का अर्थ है-
(अ) डाँटना
(ब) प्रेम करना
(स) आँख का इलाज करना
(द) सभी।


7. 'उस काल मारे क्रोध से तन काँपने उसका लगा मानो हवा के वेग से बहता हुआ सागर जगा', इस वाक्य में अलंकार है-
(अ) यमक
(ब) श्लेष
(स)रूपक
(द) उत्प्रेक्षा।


8. 'मुख चन्द्र के समान है' में अलंकार है-
(अ) रूपक
(ब) उपमा.
(स) श्लेष
(द) उत्प्रेक्षा


9. 'तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाये' में अलंकार है-
(अ) अनुप्रास
(ब) यमक
(स) श्लेष
(द) रूपक


10. 'स्वागतम्' का सन्धि-विच्छेद है-
(अ) सु + अगतम्
(ब) स्व + आगतम्
(स) सु + तम्
(द) सु + आगतम्।



11. 'निश्छल' का सन्धि-विच्छेद है-
(अ) निः + छल
(स) निः + चल
(ब) नि + श्छल
(द) सभी।


12. 'यथाशक्ति' में समास है-
(अ) अव्ययीभाव समास
(स) तत्पुरुष समास
(ब) द्विगु समास
(द) सभी।


13. 'प्रतिदिन' में समास है-
(अ) अव्ययीभाव
(स) तत्पुरुष समास
(ब) कर्मधारय समास
(द) कोई नहीं।


14, 'पीताम्बर' में समास है-
(अ) कर्मधारय समास
(स) द्विगु समास
(ब) तत्पुरुष समास
(द) बहुव्रीहि समास।


15. 'पंचवटी' में समास है-
(अ) कर्मधारय समास
(स) बहुव्रीहि समास
(ब) द्विगु समास
(द) कोई नहीं।


16. 'कामायनी' के रचनाकार हैं-
(अ) जयशंकर प्रसाद
(स) कबीरदास
(ब) मीराबाई
(द) रसखान।


17. 'मनुष्यता' में है-
(अ) जातिवाचक संज्ञा
(स) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ब) भाववाचक संज्ञा
(द) उपर्युक्त सभी।


18. 'पर्वत' है-
(अ) जातिवाचक संज्ञा
(स) भाववाचक संज्ञा
(ब) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(द) कोई नहीं।


19. 'वायु' का पर्यायवाची है-
(अ) हवा
(स) अनिल
(ब) पवन
(द) उपर्युक्त सभी।


20. 'तरणी' का पर्यायवाची है-
(अ) नौका
(स) निडर
(ब) नदी
(द) नारी।


21. 'तरनी' का पर्यायवाची है-
(अ) नदी
(स) दर्जा
(ब) नौका
(द) दिन।


22. 'भित्ति' का पर्यायवाची है-
(अ) दिन
(स) दर्द
(ब) दीवार
(द) दुःख।


23. 'भीति' का पर्यायवाची है-
(अ) डर
(ब) दीवार
(स) डाकू
(द) ठग।


24. 'तालाब' का पर्यायवाची है-
(अ) तडाग
(ब) जलाशय
(स) पुष्कर
(द) उपर्युक्त सभी


25. 'जागरण' का विलोम है-
(अ) निद्रा
(ब) जुड़ाना
(स) धीमा
(द) विनम्र।


26. 'तिमिर' का विलोम है-
(अ) ज्योति
(ब) अन्धकार
(स) दानव
(द) मानव।


27. जो बहुत कठिनाई से मिलता है-
(अ) दुष्कर
(ब) दुर्लभ
(स) दृढ़ प्रतिज्ञा
(द) द्रुतगामी।


28. अनुचित बात के लिए आग्रह कहलाता है-
(अ) दुराग्रह
(ब) दु:खद
(स) दलाल
(द) दशमी।


29. 'नवग्रह' में समास है-
(अ) द्वन्द्व समास
(ब) कर्मधारय समास
(स) द्विगु समास
(द) बहुव्रीहि समास।


30. 'उर्वशी' के रचनाकार हैं-
(अ) जयशंकर प्रसाद
(ब) रामधारी सिंह 'दिनकर'
(स) कबीरदास ।
(द) रसखान।


31. 'चिन्तामणि' के रचनाकार हैं-
(अ) रामचन्द्र शुक्ल
(ब) मीराबाई
(स) कबीरदास
(द) रसखान।


32. 'गोदान' के रचनाकार हैं-
(अ) जयशंकर प्रसाद
(ब) प्रेमचन्द
(स) कबीरदास
(द) रसखान।


33. 'देश-विदेश' में समास है-
(अ) द्वन्द्व समास
(ब) तत्पुरुष समास
(स) कर्मधारय समास
(द) द्विगु समास


34. करुण रस का स्थायी भाव है-
(अ) उत्साह
(स) शोक
(ब) हास
(द) कोई नहीं।


35. 'काला घोड़ा दौड़ रहा है।' इस वाक्य में 'काला' है--
(अ) विशेषण
(ब) क्रिया .
(स) सर्वनाम
(द) कोई नहीं।


36. जो अव्यय क्रिया की विशेषता प्रकट करता है, उसे कहते हैं-
(अ) क्रिया-विशेषण
(ब) विशेषण
(स) क्रिया .
(द) उपर्युक्त सभी।


37. 'अधिक मत बोलो' में क्रिया विशेषण है-
(अ) अधिक
(ब) मत.
(स) बोलो
(द) उपर्युक्त सभी।


38. निपात है-
(अ) हाँ
(ब) जी
(स) मत, खबरदार
(द) उपर्युक्त सभी।


39. तत्सम है-
(अ) आँत्र
(ब) अग्नि
(स) उत्तिष्ठ
(द) उपर्युक्त सभी।


40. तद्भव है-
(अ) अगम
(ब) आँच
(स) आग
(द) उपर्युक्त सभी।


41. तद्भव है-
(अ) एकल
(ब) आश्चर्य
(स) अमृत
(द) अन्धेरा।


42. तत्सम है-
(अ) इलायची
(ब) इमली
(स) उगना
(द) उपवास।


43. उज्ज्वल है-
(अ) तद्भव
(ब) तत्सम
(स) दोनों
(द) कोई नहीं।


44. 'जलद' का पर्यायवाची है-
(अ) बादल
(ब) कमल
(स) बसन्त
(द) पक्षी।


45. 'वसुन्धरा' का पर्यायवाची है-
(अ) पृथ्वी
(ब) प्रकाश
(स) फूल
(द) बन्धन।


46. 'देशप्रेम' में समास है-
(अ) कर्मधारय समास
(ब) तत्पुरुष समास
(स) बहुव्रीहि समास
(द) सभी।


47. 'दशानन' में समास है-
(अ) कर्मधारय समास
(ब) तत्पुरुष समास
(स) बहुव्रीहि समास
(द) द्वन्द्व समास।


48. 'आत्मा' उपसर्ग किस शब्द में नहीं है ?
(अ) परमात्मा
(ब) आत्मनिर्भर
(स) आत्मसम्मान
(द) आत्मीय।


49. भाषा अर्जन में महत्वपूर्ण है-
(अ) भाषा का व्याकरण
(ब) पाठ्यपुस्तक
(स) भाषा का शिक्षक
(द) भाषा के विभिन्न रूपों का प्रयोग।


50. पत्र-पत्रिकाएँ भाषा सिखाने में-
(अ) बड़ों को पढ़ने की वस्तु हैं।
(ब) साधक हैं
(स) बाधक हैं
(द) त्रुटियों को बढ़ावा देती हैं।


51. भाषा स्वयं में-
(अ) एक विषय मात्र है
(ब) सम्प्रेषण का एकमात्र साधन है
(स) एक नियमबद्ध व्यवस्था है.
(द) एक जटिल चुनौती है।


52. भाषा का प्रयोग-
(अ) केवल परीक्षा में होता है
(ब) केवल पाठ्य-पुस्तकों में होता है।
(स) केवल मुद्रित सामग्री में होता है
(द) जीवन के विभिन्न सन्दर्भो में होता है।


53. भाषा की पुस्तकें
(अ) अभ्यासपरक ही होनी चाहिए
(ब) साधन हैं
(स) साध्य हैं
(द) भाषा सीखने का एकमात्र संसाधन है।


54. बच्चों की भाषा के आकलन का सर्वाधिक प्रभावी तरीका है-
(अ) प्रश्न पूछना और पढ़ी गई सामग्री पर प्रतिक्रिया व्यक्त करना ..
(ब) श्रुत लेख
(स) लिखित परीक्षा
(द) प्रश्नों के उत्तर देना।


55. भाषा सीखने का उद्देश्य है-
(अ) विभिन्न स्थितियों में भाषा का प्रभावी प्रयोग करना
(ब) अपनी बात कहना सीखना
(स) दूसरों की बात समझना सीखना
(द) कोई नहीं।

⇒BTC First Sem. Related links:

* BTC First semester Full Syllabus = Click Here

* BTC First semester Previous Year Papers 2017 = Click Here

* BTC First semester Previous Year Papers 2018 = Click Here

* BTC First semester संस्कृत विभक्ति एवं वचन = Click Here

No comments

Give your valuable comments. Your Comments is very important for us. ❤ Thank You..❤