Breaking Updates

Daily Current affairs questions (May - 2021) in hindi

Daily Current affairs questions (May - 2021) in hindi
नमस्कार दोस्तों 🙏 , 
स्वागत हैं आपका हमारी वेबसाइट "ज्ञान और शिक्षा" में |

19 मई 2021 Questions :-

1. किस रशियन तैराक ने बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में 23.93 सेकंड का समय निकालकर अपने पिछले रिकॉर्ड में 0.07 सात सेकंड का सुधार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर : क्लिमेंट कोलेसनिकोव। 

2. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित पुरस्कार 2020 मिलेनियम टेक्नोलाजी प्राइज से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर : भारतीय मूल के ब्रिटिश रसायनशास्त्री शंकर बालासुब्रमण्यन और उनके साथी डेविड क्लेनरमैन। 

3. पाकिस्तान के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : मोईद युसूफ। 

4. किस राज्य सरकार ने कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को 2500 रूपए पेंशन और बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की है?

उत्तर : दिल्ली सरकार। 

5. पद्मश्री से सम्मानित किस प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ का कोरोना की चपेट में आने से 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : डॉ. के. के. अग्रवाल। 

6. 18 मई को पुरे विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय संग्राहलय दिवस। 

7. गूगल ने भारत में अपने किस वैश्विक उत्पाद को लॉन्च किया है?

उत्तर : न्यूज शोकेस। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,67,334 (4541 मौतें).

9. राजस्थान में धारियावद सीट से बीजेपी विधायक का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : गौतम लाल मीणा। 

10. अडाणी ग्रीन एनर्जी ने भारतीय रिन्यूएबल ऊर्जा क्षेत्र का सबसे बड़ा सौदा करते हुए किन कंपनियों का अधिग्रहण कर लिया है?

उत्तर : जापान के सॉफ्टबैंक एवं और भारत के भारती समूह। 


17 मई 2021 Questions :-
1. मिस यूनिवर्स 2020 का ख़िताब किसने अपने नाम किया है?

उत्तर : एंड्रिया मेजा (मैक्सिको)।

2. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से चोट के कारण कौन सा खिलाड़ी बाहर हो गया है?

उत्तर : जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)।

3. मैक्सिको में जीवाश्म वैज्ञानिकों ने उत्तरी मैक्सिको में 7.3 करोड़ साल पुराने डायनासोर के अवशेष की खोज की है, इसको क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : टीटैलोलोफस गैलोरम। 

4. किस टेनिस खिलाड़ी ने गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच को हराकर 10वीं बार इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है?

उत्तर : राफेल नडाल। 

5. आज के दिन (17 मई) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व दूरसंचार दिवस। 

6. भारतीय मूल की शकुंतला हरकसिंह थिलस्टेड को २०२१ के किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : विश्व खाद्य पुरस्कार 2021.

7. किस कांग्रेस सांसद का 46 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : राजीव सातव।  

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,81,386 (4016 मौतें).

9. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित किस कोरोना दवा को लॉन्च किया गया है?

उत्तर : 2-डीजी।

10. सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज एवं बीसीसीआई के मैच रेफरी का कोरोना की चपेट में आने से 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : राजेंद्र सिंह जडेजा। 


15 मई 2021 Questions :-

1. भारतीय मूल की किस महिला को व्हाइट हाउस का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है?

उत्तर : नीरा टंडन। 

2. निर्वासित तिब्बत सरकार के नए पीएम कौन बन गए हैं?

उत्तर : पेंपा सेरिंग। 

3. किस देश का जुरोंग रोवर 7 महीने की अंतरिक्ष यात्रा पूरी करने के बाद मंलग गृह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है?

उत्तर : चीन। 

4. झारखण्ड की किस महिला विकेटकीपर बल्लेबाज को इंग्लैंड दौरे पर पहली बार टेस्ट एवं वनडे टीम में शामिल किया गया है?

उत्तर : इंद्राणी रॉय। 

5. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,26,098 (3890 मौतें).



14 मई 2021 Questions :-

1. संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में मानवीय मामलों के समन्वय का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : मार्टिन ग्रिफिथ्स। 

2. भारतीय मूल की वैश्विक पोषण विशेषज्ञ डॉ. शकुंतला हरक सिंह थिलस्टेड को वर्ष 2021 के किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : विश्व खाद्य पुरस्कार 2021.

3. किस पूर्व आप विधायक का कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया है?

उत्तर : जरनैल सिंह। 

4. आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग का वार्षिक अपडेट जारी होने पर कौन सी टीम 121 रेटिंग अंको के साथ प्रथम स्थान पर है?

उत्तर : भारतीय टेस्ट टीम। 

5. फ़ोर्ब्स पत्रिका की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक फ़ोर्ब्स 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में कौन प्रथम स्थान पर रहा है?

उत्तर : दिग्गज मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर कोनोर मैकग्रेगर। 

6. किस देश ने एक सरकारी एप को एंड्रॉइड ऑटो प्लेटफॉर्म पर न चलने देने के कारण गूगल पर 904 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?

उत्तर : इटली। 

7. टाइम्स समूह की अध्यक्ष का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : इंदु जैन। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,42,896 (3997 मौतें).

9. बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : रमेश पोवार। 

10. विपक्षी पार्टियों के विश्वाश मत हासिल न कर पाने के कारण नेपाल की राष्ट्रपति ने किसे एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है?

उत्तर : केपी शर्मा ओली। 



12 मई 2021 Questions:-

1. कोरोना वैक्सीन से जुड़ी संस्था सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने किस वैक्सीन को 02 से 18 साल के बच्चों पर ट्रायल करने को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : भारत बायोटेक की कोवैक्सीन। 

2. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने किसे नए कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया है?

उत्तर : जोस जे कट्टूर। 

3. कौन सा केंद्रशासित प्रदेश ग्रामीण इलाकों में हर घर में पेयजल कनेक्शन पहुँचाने वाला पहला केंद्रशासित राज्य बन गया है?

उत्तर : पुडुचेरी। 

4. अफगानिस्तान में भारत के वरिष्ठ राजनयिक का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : विनेश कालरा। 

5. तमिलनाडु राज्य के नए महाधिवक्ता के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : आर. षणमुंगसुन्दरम। 

6. विभिन्न राज्यों के बाद अब किस राज्य बोर्ड ने इंटरनल मार्किंग के आधार पर दसवीं के सभी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण करने की घोषणा की है?

उत्तर : तेलंगाना बोर्ड। 

7. आज के दिन (12 मई) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,48,421 (4205 मौतें).

9. इंग्लैंड दौरे के बाद न्यूजीलैंड की किस विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?

उत्तर : वीजे वाटलिंग। 

10. नेहरू तारामंडल की निदेशक एवं खगोल शास्त्री का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : डॉ. एन. रत्नश्री। 



11 मई 2021 Questions:-

1. किस भारतीय अभिनेता को उनकी शार्ट फिल्म हैप्पी बर्थडे के लिए न्यूयॉर्क इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : अनुपम खेर। 

2. प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द एयर 2021.

3. हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड ने किसे कार्यकारी निदेशक (खाद्य एवं जलपान) नियुक्त किया है?

उत्तर : श्रीनन्दन सुंदरम। 

4. आईसीसी की ओर से अप्रैल 2021 के लिए किसे बेस्ट पुरुष क्रिकेटर एवं बेस्ट महिला क्रिकेटर चुना गया है?

उत्तर : बाबर आजम एवं एलिसा हीली। 

5. आज के दिन (11 मई) को देशभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस। 

6. चीन की जनसँख्या पिछले एक दशक में 72 मिलियन बढ़कर कितनी हो गयी है?

उत्तर : 1.411 अरब। 

7. केरल राजनीति की आयरन लेडी एवं राज्य की पहली राजस्व मंत्री का 102 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : केआर गौरी अम्मा। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,29,517 (3879 मौतें).

9. कोरोना से लड़ने के लिए ट्विटर ने भारत को कितने डॉलर सहायता राशि के रूप में देने की घोषणा की है?

उत्तर : 15 मिलियन डॉलर। 

10. अमेरिका ने किस कोरोना वैक्सीन को किशोरों पर आपातकालीन उपयोग को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन। 



10 मई 2021 Questions :-

1. असम राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया गया, आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ?

उत्तर : हिमंत बिस्व सरमा। 

2. किस अभिनेता एवं युट्यूबर का कोरोना की चपेट में आने से 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : राहुल वोहरा। 

3. दुनिया की नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी को हराकर किसने मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है?

उत्तर : एरिना सबालेंका। 

4. लेबर पार्टी के किस नेता को दूसरी बार लंदन के मेयर के रूप में चुना गया है?

उत्तर : सादिक खान। 

5. सीबीएसई बोर्ड ने बच्चों की दिमागी स्वास्थ्य से सम्बंधित परेशानियों में सहायता प्रदान करने के लिए किस ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : दोस्त फॉर लाइफ। 

6. ओडिशा राज्य सरकार ने साहित्य के लिए प्रदान किये जाने वाले किस पुरस्कार को शुरू करने की घोषणा की है?

उत्तर : मनोज दास अंतर्राष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार। 

7. वुडी गुथरी पुरस्कार 2021 से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर : ब्रूस स्प्रिंगस्टीन। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,66,902 (3751 मौतें).

9. 9 मई को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर : वर्ल्ड मदर्स डे। 

10. साहित्य अकादमी भाषा से सम्मानित कुमाउँनी साहित्य के पुरोधा का 80 वर्ष की उम्र में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : मथुरादत्त मठपाल। 



08 मई 2021 Questions :-

1. नेपाल की कौन से पर्वतारोही दुनिया की सबसे ऊँची छोटी माउन्ट एवरेस्ट पर 25 बार चढ़ने वाले दुनिया के पहले पर्वतारोही बन गए हैं?

उत्तर : कामी रीता शेरपा। 

2. किस देश ने कोरोना कहर को देखते हुए अगस्त में होने वाले मध्यावधि चुनाव को स्थगित कर दिया है?

उत्तर : अर्जेंटीना। 

3. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना से लड़ने के लिए किस चीनी वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : सिनोफार्मा। 

4. पाकिस्तान में किस हिन्दू महिला ने पहली बार प्रतिष्ठित सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (सीएसएस) की परीक्षा पास की है?

उत्तर : सना रामचंद। 

5. केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?

उत्तर : एन. रंगास्वामी। 

6. जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्य न्यायधीश जस्टिस गीता मित्तल को इंटरनेशनल एशोसिएशन ऑफ़ वीमेन जजेस द्वारा किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : अर्लिने पच्त ग्लोबल विजन पुरस्कार 2021.

7. इंटरपोल ने दुनिया भर में चोरी की गयी सांस्कृतिक संपत्ति की पहचान के लिए किस ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : ID-Art.

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 4,01,217.

9. टोक्यो ओलम्पिक के लिए विनेश, अंशु मलिक और सोनम मलिक, के बाद क्वालीफाई करने वाली चौथी महिला पहलवान बन गयीं हैं?

उत्तर : सीमा बिस्ला। 

10. हिंदुस्तानी व पाश्चात्य संगीत पर अच्छी पकड़ रखने वाले किस प्रसिद्ध संगीतकार का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : वनराज भाटिया। 



07 मई 2021 Questions :-

1. भारतीय मूल के विख्यात इम्यूनोलॉजिस्ट प्रोफ़ेसर संजय घोष को किसके लिए चुना गया है?

उत्तर : नेशनल अकेडमी ऑफ़ साइंसेज (एनएएस)।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वामी चिन्मयानन्द के 105वें जन्मदिवस पर चिन्मय चैनल पर किसका उद्घाटन करेंगे?

उत्तर : टॉक्स ऑन गीता। 

3. किस राज्य सरकार ने 10 से 24 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : राजस्थान राज्य सरकार। 

4. किस वरिष्ठ पत्रकार का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है?

उत्तर : शेष नारायण सिंह। 

5. तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने आज शपथ ली है?

उत्तर : एमके स्टालिन। 

6. आज के दिन (7 मई) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व एथलेक्टिस दिवस। 

7. चीन ने किस देश के साथ सभी आर्थिक समझौतों को निलंबित करने की घोषणा की है?

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 4,14,433 (3920 मौतें).

9. रायबरेली (यूपी) की सलोन विधानसभा सीट से विधायक व पूर्व मंत्री का कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : दल बहादुर कोरी।  

10. विभिन्न देशों के बाद अब किस देश ने भारत से आने वाले यात्रियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है?

उत्तर : श्रीलंका। 



06 मई 2021 Questions :-

1. भारतीय नौसेना ने एशिया के विभिन्न देशों से तरल ऑक्सीजन व अन्य मेडिकल सप्लाई लाने के लिए किस अभियान को शुरू किया है?

उत्तर : ओपरेशन सेतु समुद्रम-2.

2. राष्ट्रिय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री का कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : चौधरी अजित सिंह।  

3. मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही कौन सी बैंक प्राइवेट बैंक की श्रेणी में आ जाएगी?

उत्तर : आईडीबीआई बैंक। 

4. रूस ने प्रतिबंधित कंटेंट न हटाने के कारण किस कंपनी पर 10 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?

उत्तर : ट्विटर। 

5. चेक गणराज्य की अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस से संन्यास ले लिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : बारबरा स्ट्राइकोवा। 

6. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कितने करोड़ रूपए के कर्ज देने की घोषणा की है?

उत्तर : 50 हजार करोड़ रूपए। 

7. भारतीय सेना ने किस जगह 01 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करने वाले देश के पहले ग्रीन सोलर एनर्जी प्लांट की स्थापना की है?

उत्तर : सिक्किम। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 4,12,618 (3980 मौतें).

9. स्टार इंडिया ने कोरोना राहत कार्यों के लिए कितने करोड़ रूपए दान में दिए हैं?

उत्तर : 50 करोड़ रूपए। 

10. छिछोरे सहित कई हिंदी फिल्मों में काम करने वाली किस अभिनेत्री का कोरोना के कारण निधन हो गया है?

उत्तर : अभिलाषा पाटिल। 



05 मई 2021 Questions :-

1. बीसीसीआई ने कोविड-19 के कारण किस टूर्नामेंट को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है?

उत्तर : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL).

2. किस राज्य सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए अगले दो महीने कार्डधारकों को मुफ्त राशन एवं ऑटो टैक्सी चालकों को 5 हजार रूपए की सहायता देने की घोषणा की है?

उत्तर : दिल्ली सरकार। 

3. किस मशहूर साहित्यकार का कोरोना वायरस की चपेट में आने से निधन हो गया है?

उत्तर : प्रभु जोशी। 

4. मेघालय के पश्चिमी खासी हिल्स जिले में करीब 10 करोड़ साल पुराने लम्बी गर्दन वाले विशालकाय डायनासोर की हड्डियों के जीवाश्म मिले हैं, इन्हें क्या कहा जाता है?

उत्तर : सॉरोपॉड। 

5. सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए किस आरक्षण को ख़ारिज कर दिया है?

उत्तर : नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में 50 प्रतिशत से ज्यादा मराठा आरक्षण। 

6. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने क्रिकेटरों के लिए किस नयी पॉलिसी को लागू किया है?

उत्तर : महिला क्रिकेटर को माँ बनने पर १२ महीने के पेड लीव एवं पुरुष क्रिकेटर के पिता बनने पर 30 दिन की लीव। 

7. ट्विटर ने ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक शब्द के इस्तेमाल के कारण किस अभिनेत्री को अकाउंट स्थाई रूप से सस्पेंड कर दिया है?

उत्तर : कंगना रनौत। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,82,315 (3780 मौतें).

9. श्रीलंका के किस क्रिकेटर ने केवल 32 वर्ष की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : थिसारा परेरा। 

10. हल्के लड़ाकू विमान तेजस बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पद्मश्री से सम्मानित किस वैज्ञानिक का 78 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है?

उत्तर : मानस बिहारी वर्मा। 



04 मई 2021 Questions :-

1. तमिलनाडु डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन (इलेक्टेड सीएम) ने किनको फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स घोषित किया है?

उत्तर : पत्रकार। 

2. जम्मू कश्मीर के किस पूर्व राज्यपाल का निधन हो गया है?

उत्तर : जगमोहन। 

3. विश्व चैम्पियन एवं ओलम्पिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु एवं कनाडाई खिलाड़ी माइकल ली को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के किस अभियान के लिए खिलाड़ियों का दूत नियुक्त किया गया है?

उत्तर : आईओसी के बिलीव इन स्पोर्ट्स। 

4. आरबीआई के नए डिप्टी गवर्नर के रूप में किसने पदभार संभाल लिया है?

उत्तर : टी. रविशंकर। 

5. किसने पुर्तगाली ग्रैंड प्रिक्स जीतकर अपने करियर की 97वीं जीत दर्ज की है?

उत्तर : लुईस हैमिल्टन। 

6. किस राज्य सरकार ने मिट्टी के खिलौनों को जीआई टैग देने की घोषणा की है?

उत्तर : तमिलनाडु। 

7. भारत के प्रधानमंत्री आज किस देश के प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल समिट में हिस्सा लेंगे?

उत्तर : ब्रिटेन (बोरिस जॉनसन).

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : तीन लाख सत्तावन हजार (34४९ मौतें).

9. यूपी सरकार की नयी गाइडलाइन के अनुसार किन लोगों के लिए भी पास लेना अनिवार्य कर दिया है?

उत्तर : चिकित्सा सेवा के लिए। 

10. आज के दिन (04 मई) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय फायरफाइटर्स डे। 



03 मई 2021 Questions :-

1. सीएसआईआर विभाग के संयुक्त सचिव तथा वित्तीय सलाहकार चेतन प्रकाश जैन को किसके चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?

उत्तर : सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड। 

2. किस राज्य ने अगले 15 दिनों के लिए अंतर्राज्यीय बस सेवा को बंद करने की घोषणा की है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश सरकार। 

3. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वन एवं कानून मंत्री का लम्बी बीमारी के बाद 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : श्रीचंद। 

4. किस राजनीतिक रणनीतिकार ने  चुनाव प्रबंधन से सन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : प्रशांत किशोर। 

5. पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने 213 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है?

उत्तर : तृणमूल कांग्रेस। 

6. भारतीय-अमेरिकी अरबपति व्यवसायी विनोद खोसला ने भारत में अस्पतालों में चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए कितने डॉलर की मदद देने की घोषणा की है?

उत्तर : 1 करोड़ अमरीकी डॉलर। 

7. 02 मई को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर : वर्ल्ड लाफ्टर डे। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,68,147 (3417 मौतें).

9. बीसीसीआई के किस पूर्व चयनकर्ता एवं राजस्थान टीम के पूर्व कप्तान का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : किशन रूंगटा। 

10. किस देश ने अपने नागरिकों को भारत सहित 7 देशों की यात्रा करने पर रोक लगा दी है?

उत्तर : इजरायल। 



01 मई 2021 Questions :-

1. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव विक्रम देव दत्त की जगह किसे नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है?

उत्तर : आशीष चंद्र वर्मा। 

2. किस मशहूर पत्रकार का 42 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने (कोरोना पॉजिटिव भी) के कारण निधन हो गया है?

उत्तर : रोहित सरदाना। 

3. आज के दिन (01 मई) को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस। 

4. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने देश से संचालित नियमित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर कब तक के लिए रोक लगा दी है?

उत्तर : 30 मई।  

5. पुर्तगाल ने दुनिया के सबसे लम्बे पैदल यात्री पुल शुरू किया है उसका नाम क्या है?

उत्तर : सस्पेंशन पुल। 

6. आज किस महापुरुष का 400वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है?

उत्तर : गुरु तेग बहादुर। 

7. हरियाणा राज्य सरकार ने कोविड-19 से लड़ने के लिए किस योजना का शुभारम्भ किया है?

उत्तर : कोविड आपातकालीन ऋण योजना। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 4,01,993 (3523 मौतें).

9. शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का कोरोना के कारण कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : 90 वर्ष। 

10. किस देश ने 4 मई से भारत की यात्रा पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : अमेरिका। 


No comments

Give your valuable comments. Your Comments is very important for us. ❤ Thank You..❤