Breaking Updates

वर्तमान भारतीय समाज और प्रारंभिक शिक्षा के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न | द्वितीय सेमेस्टर बीटीसी 2017 |

 वर्तमान भारतीय समाज और प्रारंभिक शिक्षा

महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. एक प्राचीन समय में शिक्षा का अर्थ बताइए? 
उत्तर .  प्राचीन काल में शिक्षा से तात्पर्य आत्म ज्ञान तथा आज प्रकाशन माना जाता था  प्राचीन काल में यूनान में राजनीतिक शारीरिक मानसिक नैतिक तथा सौंदर्य शिक्षा प्रदान की जाती थी |
प्रश्न 2. स्वामी विवेकानंद के अनुसार शिक्षा का महत्व बताइए?
उत्तर.  जो विचार जीवन निर्माण मनुष्य निर्माण और चरित्र प्रमाण मैं सहायक हो उन्हें की शिक्षा की संज्ञा दी जाती है |

प्रश्न 3. औपचारिक शिक्षा से क्या आशय है ?
उत्तर.  इसमें शिक्षा देने की योजना अर्थात समय, स्थान,अध्यापक, विधि एवं पाठ्यक्रम पूर्ण निर्धारित होता है|

प्रश्न 4. अनौपचारिक शिक्षा से क्या आशय है?
उत्तर. इसे एक जीवन पर्यंत  चलने वाली प्रक्रिया के रूप में देखते हैं शिक्षा इसमें बहुत अधिक व्यापक तथा विस्तृत प्रत्यय  है |


प्रश्न 5. दूरस्थ शिक्षा का क्या अर्थ है?
उत्तर. दूरस्थ शिक्षा का अर्थ है दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करना इसके अंतर्गत शिक्षा प्रदान करने वाले और शिक्षा प्राप्त करने वाले के बीच दूरी होती है |

प्रश्न 6 मकतब का अर्थ क्या है?
उत्तर. मकतब का अर्थ है लिखना इस अर्थ में मकतब वह स्थान है बालक लिखना सीखना है मस्जिद के साथ संलग्न मकतब में अक्षर ज्ञान के साथ साथ धार्मिक शिक्षा भी दी जाती थी |


प्रश्न 7 मदरसा का अर्थ बताइए ?
उत्तर. मदरसा शब्द फारसी के दरस शब्द सेे निर्मित है जिसका अर्थ हैै व्याख्यान देना अर्थात वह स्थान है जहां पर भाषण दिए जाते हैं जहां उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाती थी |


प्रश्न 8 मैकाले ने अपना विवरण पत्र कब प्रस्तुत किया?
उत्तर.  मैंने अपना विवरण पत्र 2 फरवरी 1835 में लॉर्ड विलियम  बैंटिक के पास भेजा था इसी परामर्श को मैकाले का विवरण पत्र कहतेे हैं|

प्रश्न 9 वुड के घोषणा पत्र के आधार पर कंपनी ने शिक्षा नीति कब घोषित की?
उत्तर. वुड के घोषणा पत्र केे आधार पर कंपनी ने 19  जुलाई 1854 में अपनी शिक्षा नीति घोषित की|


प्रश्न 10 राधाकृष्णन आयोग की नियुक्ति कब हुई?
उत्तर. राधाकृष्णन आयोग की नियुक्ति 4 नवंबर 1948 में हुई थी|

प्रश्न 11. माध्यमिक शिक्षा आयोग के अध्यक्ष कौन थे तथा इनकी नियुक्ति कब हुई?
उत्तर.  माध्यमिक शिक्षा आयोग के अध्यक्ष लक्ष्मण स्वामी मुदालियर थे तथा इनकी 23 सितंबर 1952 में हुई थी


प्रश्न 12 आदर्शवाद को कितने भागों में बांटा गया है ?
उत्तर आदर्शवाद को चार भागों में बांटा  गया है
1. आत्म निष्ठ आदर्शवादी
2. वस्तुनिष्ठ आदर्शवादी
3. निरपेक्ष आदर्शवादी
4. पाश्चात्य आदर्शवादी


प्रश्न 13 प्रकृतिवाद का अर्थ बताइए?
उत्तर. प्रकृति वादी दर्शन की वह विचारधारा है जो प्रकृति का मूल तत्व मानती है इस दर्शन के अनुसार यह भौतिक जगत ही सत्य है इसके अतिरिक्त और किसी शक्ति का कोई अस्तित्व नहीं है|

प्रश्न 14 प्रयोजनवाद की परिभाषा लिखिए?
उत्तर. जेम्स के अनुसार प्रयोजनवाद मस्तिष्क का स्वभाव एवं मनोवृति है यह विचारोंं की प्रकृति एवं सत्य का सिद्धांत है अंतिम रूप में यह है वास्तविकता का सिद्धांत है|


प्रश्न 15 स्वामी विवेकानंद के अनुसार शिक्षा कैसी होनी चाहिए?
उत्तर. स्वामी जी का कथन है शिक्षा उस जानकारी के समुदाय का नाम नहीं है जो तुम्हारेे मस्तिष्क में भर दिया जाता है और यहां पड़े पड़े सारी जिंदगी भर बिना पचाए सड़ रहा है हमें तो  भावों और विचारों कोो ऐसे आत्मसार  कर लेना चाहिए जिससे जीवन निर्माण चरित्र निर्माण हो सके|


प्रश्न 16 टैगोर के अनुसार शिक्षा की कौन-कौन से उद्देश है?
उत्तर. टैगोर के अनुसार शिक्षा के उद्देश्य इस प्रकार है
1. शारीरिक विकास
2. बौद्धिक विकास
3. नैतिक और सामाजिक विकास
4. अंतर राष्ट्रीय दृष्टिकोण का विकास
5. वातावरण और शिक्षा

प्रश्न 17 गांधीजी के अनुसार जीवकोपार्जन का उद्देश्य क्या है?
उत्तर. गांधी जी चाहते थे कि बालक अपनी जच्चा समाप्त करके इस योग बन सके कि वह अपनी जीभ का स्वयं कर सके गांधी जी कहतेे हैं यदि शिक्षा व्यक्तिि के जीवन की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर सकती तो ऐसी शिक्षा व्यर्थ .है|

No comments

Give your valuable comments. Your Comments is very important for us. ❤ Thank You..❤